Monday, 21 September 2015

और लोग कहते हैं की .....

इस देश में नदीयों में नदीयाँ रहती है
फिर भी फसल प्यासे  मरती है
नाली - नाले भरे मिलते है कचरों उससे
और लोग कहते है यही तो गंगा बहती है,

नारी पर अत्याचार करे
फिर भी नारी को जननी कहे
अरेसरेआम यहाँ होलिका जलती है
और लोग कहते है यही दुर्गा की धरती है,

रामायण - कुरान यहाँ पर है पूजे जाते
और
 धर्म के नाम पर खूब माल कमाते
अरे ! यहाँ धर्म के नाम पर लाशे ढहती है
और लोग कहते है कि यह बुध्द की बस्ती है,

बकरो की बली चढाते
गायों की हत्या करवाते
अरेयहाँ फरिश्ते भी स्वाद चखती है
और लोग कहते है कि यह शेरों की शक्ति है ।।

No comments:

Post a Comment