एकता - अनेकता -अखण्डता
एकता - अनेकता -अखण्डता के लिये
आओ भारत वीर अब हम जीये
बस एक रंग और एक मन के लिये
आओ भारत वीर अब हम जीये ,
कर के याद लौह -वीर पुरुषाों की कुर्बानी
और करे याद लक्ष्मी -रानी की कहानी
क्या भूल गए हो वो ग़ुलामी की जंजीरे
राहें थी बाहे भी थी फिर भी भूले थे मंजिले
तो आओ तोड़ चले जाति -धर्म की दीवारें
और बना दे निर्भय -निष्चल हिमालय -सी मीनारे
गाँधी -पटेल -आजाद -सा स्वप्न लिए
आओ भारत वीर अब हम जीए
एकता - अनेकता -अखण्डता के लिये
बस एक रंग और एक मन के लिये
आओ भारत वीर अब हम जीये।



