Thursday, 28 April 2016

आज़ादी के मायने -- "आज़ादी हैं तो है बंदगी आज़ादी तो बस आज़ादी"

आजादी के परिंदों को 
फिक्र नहीं जीने का 
चलें गोली अंधाधुंध 
पर डर नहीं गिरने का
सीने में तुफान भरे 
कफन बांध जो चले
उसे जिंदगी न खले
क्योंकि आज़ादी में है जिंदगी
आज़ादी हैं तो है बंदगी 
आज़ादी तो बस आज़ादी
क्रांति मांगे आज़ादी
चाहे मिल कर मिले 
या फिर जल कर मिले