Thursday, 19 March 2015

जीत का सिलसिला

जीत का सिलसिला 

धोनी - टीम की धूम - धड़ाम
 रोहित का रन बना अविराम 
रैना - रहाणे बल्ले के विराट 
और धवन की शिखर - सी मात 
शेर-ए - बल्ला हर गेंद पर भारी रहेगा 
जीतेंगे भई ! जीत का सिलसिला जारी रहेगा ,

हैं पीच पर हमारी पूरी पकड़ 
ना टूटेगी गेंदबाजी की लहर 
फिराते - गिराते हम रहेंगे विकेट 
यादगार बनाएंगे इस बार का क्रिकेट 
फिरकी - फर्राटा हर गेंद का भारी रहेगा 
जीतेंगे भई ! जीत का सिलसिला जारी रहेगा।