जवां - ज़ुबाँ के शब्द [कविता सँग्रह ]
Thursday, 29 January 2015
शीशे की मछली
शीशे की मछली
बड़ी खुश थी वो चारदीवारी पाकर
मचलती - छलकती ,कभी ऊपर - कभी नीचे
वो जल में नृत्य करती
क्यूँकि ना फिकर दाने की
ना ही डर मर जाने की
और वो खुश हो भी क्यों ना
बच जो गई थी इंसानो के बीच आकर
बड़ी खुश थी वो चारदीवारी पाकर।
Newer Posts
Older Posts
Home
Subscribe to:
Comments (Atom)