मज़हबी -मोहब्बत
मज़हबी म्यानों में
खून की प्यासी तलवारें
कोई किसी को न देखे
बस एक -एक कर सब मारे ,
मज़हबी ज़माने में
नफरत की खड़ी दीवारे
कोई न करें गिराने की ज़ुर्रत
बस धर्म की ईंटे सब गाड़े ,
मज़हब में हैं इनकी जान
धर्म से हैं इनका मान
पर जीता तो कोई नहीं
बारी -बारी सब हैं हारे ,
उठा के माटी को देखो
बहते लहू से ये पूछो
क्या तुम में भी हैं कोई दरारे ?
या तू भी पाले नफ़रत के अंगारे ?
मज़हब तो बस माया हैं
इक काली सी काया हैं
मज़हबी -मोहब्बत घरौंदा को उजाड़े
इंसानियत की इश्क़ जन्नत- सा सँवारे ।
-रवि कुमार गुप्ता "RANVEERA "
I don't agree how people spoil and blame love in the name of relegion
ReplyDeletedear i am not blaming any religion and its for those person that,create violence in society due to love like Love Zihad and many more....
DeleteWe cannot force anyone to do love.. and using religion in a wrong means to get love is highly beyond imagination.. Strange but true!!
ReplyDeletenot force dear,but why are missuses the religion or cast and create violence,no cast no religion of love but why are we create differences?
Delete